Follow us on

शिवम हत्याकांड में 6 के खिलाफ हत्या और एससी एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

Share this post:

राम तीरथ मोदनवाल की रिपोर्ट                            कछवां* थाना अंतर्गत सेमरा खैरा गांव निवासी लापता शिवम् का शव कछ्वां पुलिस को बीते बृहस्पतिवार को भैंसा गांव स्थित तालाब से मिला था जो पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया तो परिजनों ने घर के समीप शव को रखकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था सूचना पर कछवां थाना समेत आसपास थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी अधिकारियों के कार्यवाही के आश्वासन पर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये कछवां थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि आरोपी अटल, निर्मल, सचिन दूबे, गणेश सिंह, संतोष सिंह,व आशीष सोनकर पर हत्या और एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही हैं वहीं सीओ सदर मुनेंद्र पाल ने बताया की घटना सम्बंधित छः लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है और छापेमारी कर कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights