जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट
मिर्जामुराद : खोचवां (रूपापुर) गांव में गुरुवार को सप्तदिवसीय श्री हवनात्मक रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा के पूर्व ग्रामवासियों द्वारा गांव के शिव मंदिर से हवन-पूजन के बाद बड़ी संख्या में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।महिला-पुरुष भक्तजन गांव भ्रमण करते हुए डीह बाबा के मंदिर पर पहुंचे।डीह बाबा मंदिर पर शुक्रवार से श्रीराम कथा का आयोजन है।कथावाचक के रूप में संतश्रीनाल बाबा महाराज उपस्थित रहेंगे।सप्त दिवसीय कथा के समापन पर भंडारा होगा।
कलश यात्रा में ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विधान सिंह, राजीव गौतम, मनोज सिंह, प्रदीप फौजी, पिन्टू सिंह, दिनेश सिंह (बाबा), अनिल सिंह, सुशील मास्टर, मिंटू पांडेय, संजय सिंह, अनूप सिंह, मनोज केसरी समेत अन्य महिला-पुरुष भक्तजन शामिल रहे।
Post Views: 17