सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। श्रावण मास में शिव भक्तों का उत्साह देखने लायक था। जहाँ कांवड़ियों का जत्था गाजे-बाजे के साथ जमानिया के पक्का बलुआ घाट पर पहुँचा। वही पक्का बलुआ घाट पवित्र श्रावण मास (सावन) शिव भक्तों द्वारा हर-हर महादेव के जयकारों और बाजे-गाजे के साथ गंगा तट पर पहुंचे और स्नान के साथ जल भरकर शिव मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए रवाना हुए। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार के द्वारा जायजा लिया। और पक्का बलुआ घाट व कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा और साफ-सफाई तथा पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई गई। श्रद्धालु महिला कावड़ियों को कपड़ा बदलने के लिए टेंट द्वारा चारों तरफ से व्यवस्था कराई। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता एवं पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि स्नान करने तथा जल भरने आने वाले कावड़ियों को किसी प्रकार का कोई दिक्कत उठानी ना पड़े। इसके लिए नगर पालिका परिषद स्तर पर मुकम्मल व्यवस्था दी गई है। एसडीएम सुश्री निधि और क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर मय पुलिस कर्मियों के साथ पक्का बलुआ घाट के आसपास भ्रमण कर चौकसी नजर बनाए रहे। बताया जाता है। की श्रावण मास में शिव भक्तों का उत्साह चरम पर होता है। जहाँ विभिन्न जत्थे गाजे-बाजे और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ पवित्र कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट गंगा नदी पर जल भरने और स्नान के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शिवभक्त गंगा नदी से जल भरकर अपने स्थानीय शिवालयों की ओर प्रस्थान करते रहे। यात्रा के दौरान मार्गों पर गूंजते भक्ति गीत, डीजे की धुनें और डमरू की आवाज़ से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सावन मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस दौरान शिव भक्तों का उत्साह देखने लायक है। जहाँ ढोल-नगाड़ों और गूंजते भजनों के साथ कांवड़ियों का जत्था कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट पर पहुंचता रहा। शिव भक्त गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए गंगा जल भरने और पूजन के लिए पहुँचे। श्रावण मास के दौरान प्रशासन और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर मय पुलिस कर्मियों के साथ घाट पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा व व्यवस्था के लिए पूरी तरह सतर्क रहे। उक्त मौके पर अनिल कुमार मद्धेशिया, संतोष पांडेय, संजीत कुमार यादव, राजू पाण्डेय, उद्धव कुमार पाण्डेय, नंदलाल सेठ आदि सहयोगी उपस्थित रहे।