सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। संपूर्ण समाधान दिवस उत्तर प्रदेश सरकार की एक प्रमुख जन-सुनवाई पहल है। जो आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को सभी तहसीलों में एक साथ आयोजित की जाती है। उसी के तहत शनिवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक कि अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुई। इस दौरान 42 फरियादियों के द्वारा भूमि पर कब्जा करने पेंशन, राशन कार्ड, छोटी नाली विवाद) जैसी गंभीर समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना प्रस्तुत किया। मौले पर 4 का निस्तारण के लिए कार्यवाही हुई। इस दौरान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के कुशल निर्देश के तहत भूमि विवाद, कब्जा, पैमाईश जैसी समस्या को गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराए जाने का विभागीय कर्मियों को निर्देशित किया। बताया जाता है। कि उपजिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर पीड़ित फरियादियों द्वारा आए प्रार्थना पत्र को गंभीरता और त्वरित के साथ समाधान के लिए विभागीय कर्मियों को तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समयबद्ध किसी भी समस्या के समाधान किया जाना संबंधित विभागीय कर्मियों का दायित्व बनता है। इसी दौरान पीड़िता सीमा देवी पति स्वर्गीय शैलेन्द्र प्रताप सिंह निवासी बहादुरपुर संपूर्ण समाधान तहसील दिवस पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना प्रस्तुत कर बताया कि मेरे ससुर स्वर्गीय उमाशंकर उक्त हिस्से की जमीन पर मेरे हिस्से में है। कमजोर विधवा होने का फायदा उठाने के लिए मेरी जमीन आराजी नम्बर 1233 मौजा बहादुरपुर लल्लन राम पुत्र स्वर्गीय त्रिभुवन राम गोलबंद एवं सर्कस किस्म का आदमी है। उसने धमकी देते हुए कहा कि मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकती हो। तुम्हारे जमीन पर कब्जा कर लूंगा। तुम्हे जिस अधिकारी के पास जाकर गिड़गिड़ाना हो चली जाओ। डरने वाला नहीं हूं। सीमा देवी ने बताया कि एक और जमीन की पैमाईश कराने के लिए पहले सी ही आवेदन दिया है। जल्द से जल्द समस्या समाधान कराने की निवेदन करती हूं। उक्त मौके पर खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, शिक्षा संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ सिंह, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित