*संविदा कर्मियों को स्मार्ट मीटर,रिवेन्यू व शटडाउन पर विशेष प्रशिक्षण,दिलाई गयी सुरक्षा शपथ

शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट वाराणसी

ठठरा उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों का सुरक्षा सेमिनार संपन्न

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के सभी विद्युत उपकेंद्रों के संविदा कर्मियों की ठठरा उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर,रिवेन्यू व शटडाउन के संबंध में एक आवश्यक बैठक किया गया। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर के नेगेटिव बैलेंस, जून माह का रिवेन्यू टारगेट, सेफ्टी उपकरणों के इस्तेमाल और शटडाउन लेकर सुरक्षित कार्य करने की जानकारी दी गयी।लाइनमैन और स्टाफ को सुरक्षा मानकों के पालन पर प्रशिक्षण दिया गया।अंत में सभी कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों का नियमित प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी।कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी राजेश कुमार यादव,अवर अभियंता अखिलेश यादव और अवर अभियंता विनम्र पटेल मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x