नवागत बीएसए भूपेन्द्र सिंह का शैक्षिक महासंघ ने बुके देकर किया स्वागत 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर उदयन मिश्र के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने गुरुवार को नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के रीति- नीति एवं सांगठनिक ढांचे से परिचित कराया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो.उदयन मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से संबद्ध संगठन है, जो प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक का काम करता है। इसके कुल 5 संवर्ग- प्राथमिक संबर्ग, माध्यमिक संवर्ग, उच्च शिक्षा संवर्ग, तकनीकी संवर्ग व महिला संवर्ग है। महासंघ वर्ष भर मे कुल चार कार्यक्रम करता है। जिसमे पहला कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी से लेकर सुभाष चंद्र जी की जयंती 23 जनवरी तक आयोजित होता है। वहीं नव वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम चैत्र नवरात्रि में आयोजित है। गुरु वंदन कार्यक्रम जुलाई माह में गुरु पूर्णिमा से लेकर एक पखवाड़े के बीच आयोजित होता है। नवंबर माह में शाश्वत जीवन मूल्य पर कार्यक्रम आयोजित होता है, जहां उत्तर प्रदेश में सवा लाख शिक्षक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े हैं। वहीं पूरे भारतवर्ष में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से 13 लाख शिक्षक जुड़े हैं। जिला अध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय ने बीएसए को बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने एक नया आयाम हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ का पूरे भारतवर्ष में गठन किया है। जो विद्यालयों की भौतिक, शैक्षिक व सामाजिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी वर्ष हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष के लगभग 5 लाख,वहीं उत्तर प्रदेश के सवा लाख प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक के विद्यालयों के लाखों बच्चों और शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य के पालन समेत कुल 5 विषयों पर पंच प्रण दिलवाया गया। एक दिन में इतने लाख विद्यालय में पूरे विश्व का यह अपने तरह का एक अंगूठा कार्यक्रम था जो गिनीज बुक आफ रिकॉर्ड में दर्ज़ हुआ। भूपेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के रीति नीति कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षा, शिक्षार्थी, शिक्षक हित में कार्य करते रहने का आश्वासन दिया और इसमें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का सहयोग भी मांगा। प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार, संगठन मंत्री प्रभाकर द्विवेदी, जिला मंत्री अनुराधा भार्गव व संतोष पांडे, जिला संयुक्त मंत्री गीता गुप्ता व संजीव त्रिपाठी,महिला‌ विंग की महामंत्री कुमुद सिंह, जिला महामंत्री कुमुद सिंह, आराजी लाइन ब्लाक के कार्यकारी अध्यक्ष अमिताभ राय, उपाध्यक्ष राजेश कुमार चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंह, सौरभ सिनहा, आनंद कुमार सिंह,रामतीरथ पटेल, मनीष दुबे, संजय पाण्डेय, दान बहादुर सिंह, उपेंद्रनाथ पाण्डेय, राम प्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, राकेश मिश्रा आदि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उदयन मिश्र ने किया।

Leave a Comment