Follow us on

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में दिनांक 6 December, 2025 शनिवार के दिन विज्ञान प्रदर्शनी, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान शो का भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Share this post:

जमानियां। सत्यम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में दिनांक 6 December, 2025 शनिवार के दिन विज्ञान प्रदर्शनी, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान शो का भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा दिखाए गई विभिन्न प्रकार के परिवोजना इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिन्दु रहा। विद्यालय परिसर में सम्मानित अभिभावकगण और विभिन्न अन्य विद्यालय से आय हुए बच्चों, शिक्षकगण और ढेर सारे जनता का समागम रहा और खासकर हमारे इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रवि पांडे (Civil Judge (Sr. Div.)-cum-A.C.J.M.Paliganj, Patna) जी का उपस्थिति इस कार्यक्रम को औरभी सुगम कर दिया। कार्यक्रम का शुरुआत हमारे मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती जी को दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें विद्यालय के प्रबंधक श्री सत्य प्रकाश मौर्य, प्रधानाचार्य श्री एल डी जेना और सभी सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे। विद्यालय के नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुति किया गया ग्रुप डांस सभी का दिल जीत लिया और सबसे विशेष कार्यक्रम विज्ञान शो में बच्चों ने मंचपर अपनी हुनर तरीके से सभी विज्ञान से संबंधित प्रयोग कर दिखाया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के बच्चों द्वारा दिखाया गया परियोजनाओ का विजेता प्रथम स्थान एपीजे अब्दुल कलाम हाउस का परियोजना फ्यूचर मॉडल ऑफ इंडिया, द्वितीय स्थान भगत सिंह हाउस का परियोजना ओडिशा बहानगा रेल हादसा और तृतीय स्थान सरोजिनी नायडू हाउस का परियोजना हवा और पानी प्रदूषण के प्रतिभागियों को मंच पर उनका विद्यालय के प्रबंधक श्री सत्य प्रकाश मौर्य, विशेष अतिथि श्री प्रोफेसर ए के झा (IIT-BHU, GOLD MEDALIST, Author of a book Technology of CAD/ CAM, Seeection committee Member in UPSC) और ब्रिजेश सिंह (Director of L-1 Coaching, Varanasi IIT-BHU) द्वारा सम्मानित और पुरस्कार देकर किया गया जिसमें विद्यालय के समन्वयक श्री नफीस अंसारी, काउंसलर सुश्री शबीना खान साथी सभी सम्मानित अध्यापक शंभूनाथ राम, अजीत प्रताप, जयप्रकाश सिंह, विनय शर्मा, मोहित पांडे, संपेश कुमार, अखिलेश यादव, नसरीन खातून, काजल गुप्ता, रुखसाना खान, नेहा अंजुम, फरीन खान, कामिनी गुप्ता, साधन यादव, बुशरा खान आदि उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x