Follow us on

उत्तर प्रदेश सीनियर नेशनल तीरंदाजी चयन ट्रायल: गाजीपुर के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन

Share this post:

जमानियां। उत्तर प्रदेश सीनियर नेशनल तीरंदाजी चयन ट्रायल: गाजीपुर के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन,उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा हाल ही में आयोजित सीनियर नेशनल के लिए तीरंदाजी चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। उनके शानदार खेल और लक्ष्य भेदने की क्षमता ने जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। उत्तर प्रदेश की सीनियर राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए यह महत्वपूर्ण ट्रायल सोरम मुजफ्फरनगर में दिनांक 2 दिसम्बर को आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजों ने भाग लिया। गाजीपुर के खिलाड़ियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चयन कराने वाले प्रमुख तीरंदाज गाजीपुर स्थित द्रोणा तीरंदाजी अकादमी, जमानियां से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कई प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। प्रमुख चयनित खिलाड़ियों में (रिकर्व पुरुष वर्ग) में रोहित कुमार और शैलेन्द्र (रिकर्व महिला वर्ग) में भावना और खुशी श्रीवास्तव कंपाउंड पुरुष वर्ग में राघवेंद्र और प्रशांत गुप्ता कुल 06 खिलाड़ियों के स्थान पक्का किए। साथ ही सीनियर नेशनल के लिए उत्तर प्रदेश टीम के कोच सतीश दुबे नियुक्त हुए जो कि सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, हैदराबाद ,तेलंगाना में 12 से 19 दिसंबर खिलाड़ियों के साथ उपस्थित रहेंगे। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्गों में बेहतरीन स्कोर दर्ज करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और अब वे आगामी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच और संघ की प्रतिक्रिया इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों के कोच श्री सतीश दुबे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने ट्रायल में अपना शत-प्रतिशत दिया। यह उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी वे शानदार प्रदर्शन करेंगे और प्रदेश के लिए पदक जीतेंगे। गाजीपुर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव, श्री नंदू दुबे ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, “गाजीपुर के लिए यह गर्व का क्षण है। हमारे तीरंदाज लगातार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। यह सफलता जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के प्रति प्रेरित करेगी। सभी चयनित तीरंदाज अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप देंगे। अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश सिंह और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x