Follow us on

अघोर पीठ आश्रम, पड़ाव में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वाँ स्थापना दिवस

Share this post:

वाराणसी विजय कुमार की रिपोर्ट-सोमवार, दिनांक 21 सितम्बर, 2026 को अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव, वाराणसी में श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वाँ स्थापना दिवस, संस्था के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के सान्निध्य में समूह के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सफाई-श्रमदान के साथ ही प्रातःकाल में 6 बजे एक पड़ाव आश्रम से चलकर प्रह्लादघाट-मछोदरी-मैदागिन-कबीरचौरा-लहुराबीर से कचहरी व पांडेयपुर होते हुए सारनाथ स्थित अघोर-टेकरी तक गई। वहाँ अवस्थित परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चरणपादुका का पूजन व ध्वजोत्तोलन संस्था के मत्री डॉ. शिवपूजन सिंह ने किया। श्री पृथ्वीपाल द्वारा सफलयोनि पाठ के पश्चात् प्रसाद ग्रहण करके श्रद्धालुगण आशापुर से पंचकोशी होते हुए मदन मोहन मालवीय रोड से कज्जाकपुरा और फिर पुराने जीटी रोड से राजघाट पुल के रास्ते पड़ाव स्थित अघोर पीठ आश्रम पर पहुँचे। पड़ाव आश्रम में लगभग 9:15 बजे श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम जी कि प्रतिमा का पूजन व सर्वेश्वरी ध्वजोत्तोलन किया। अघोर शोध संस्थान एवं लाइब्रेरी के निदेशक डॉ. अशोक कुमार जी द्वारा सफलयोनि पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस बीच प्रातः 5:30 बजे कुछ श्रद्धालुगण पैदल ही पेक प्रभातफेरी लेकर अघोरेश्वर महाविभूति स्थल गए वहाँ अघोरेश्वर भगवान राम घात से गंगाजल युक्त कलश लेकर पड़ाव आशें वापस आये। इन कलशों को सर्वेश्वरी ध्वज के चबूतरे पर और आश्रम के मुख्य द्वार और गणेश पीठ द्वार पर रखकर उन पर दीप प्रज्ज्वलित किय गया।

 

प्रभातफेरी में सबसे आगे मोटर साईकिल सवार चल रहे थे उसके पीछे समूह संस्थापक परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का बड़ा चित्र लगा वाहन फिर पीछे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण अपने-अपने निजी वाहनों में सवार होकर प्रभातफेरी में सम्मिलित हुए।

उलेखनीय है कि श्री सर्वेश्वरी समूह की देशभर में फैली शाखाओं में भी उक्त कार्यक्रम संस्था के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। वाराणसी में मडु़वाडीह (बनारस) स्टेशन के सामने स्थित अघोरेश्वर महाप्रभु की साधना-स्थली सर्वेश्वरी निवास प्रांगण, हाजी सुलेमान का बगीचा में उक्त कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। यहाँ पर श्री सुशील कुमार सिंह ने पूजन और सर्वेश्वरी ध्वजारोहण किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x