सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। सनशाइन पब्लिक स्कूल में 27 अगस्त ’26 को वीनस हाउस, मार्स हाउस, मर्करी हाउस और जुपिटर हाउस के बीच ‘इंटर-हाउस राखी मेकिंग प्रतियोगिताका आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता प्राइमरी, जूनियर और सीनियर श्रेणियों में आयोजित की गई थी। प्रत्येक हाउस के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए बेहद आकर्षक और रंग-बिरंगी राखियाँ बनाईं। इस प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। स्कूल के संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह जी, अध्यक्ष श्री चंद्र शेखर सिंह, प्रबंध निदेशक श्री अमित कुमार सिंह, निदेशक मैडम श्रीमती पूजा सिंह और प्रधानाचार्य श्री ए.के. बघेल निर्णायक मंडल के सदस्य थे।
निर्णायक मंडल द्वारा घोषित प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम इस प्रकार है। प्राइमरी वर्ग प्रथम स्थान: शिवांश गुप्ता (1A – जुपिटर हाउस) एवं शैवांगी गुप्ता (IV A – मार्स हाउस) द्वितीय स्थान अनुष्का यादव (V A – जुपिटर हाउस) एवं प्रिशा सिंह (II A – मार्स हाउस) तृतीय स्थान श्रेयांश सिंह (II A – मर्करी हाउस) एवं देवांश यादव (II A जुपिटर हाउस) जूनियर वर्ग प्रथम स्थान: अनुराग सिंह (VIII A – वीनस हाउस) द्वितीय स्थान: नम्रता (VIII B – मर्करी हाउस) एवं आश्वी सिंह (VI A – मार्स हाउस) तृतीय स्थान खुशबू यादव (VIII C – वीनस हाउस) एवं अंजलि (VIII B – मर्करी हाउस) सीनियर वर्ग प्रथम स्थान कुमकुम यादव (X D – वीनस हाउस) एवं त्रिभुवन यादव (XII B1 -मर्करी हाउस) द्वितीय स्थान: पल्लवी गुप्ता (XII A1 – वीनस हाउस) तृतीय स्थान: गुनगुन (XI C1 – मार्स हाउस) एवं साक्षी गुप्ता (XII B1 – मर्करी हाउस) रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।