वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता —जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में शुक्रवार को लोक अदालत के जनक एवं राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल चौरसिया को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया के जीवनवृत्त से प्रेरणा लेनी चाहिए।उन्होंने कमजोर लोगों को उनका हक दिलाने के लिए 1929 में बैकवर्ड क्लासेस लीग की स्थापना की और 18 सितंबर 1995 को शिवदयाल चौरसिया चिर निद्रा में सदा के लिए सो गये। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने तथा संचालन गोपाल पाण्डेय ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नंदलाल कन्नौजिया, अवधेश पाठक, आनंद चौरसिया, रामकुमार यादव, राम सिंह भारद्वाज, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, सुभाष यादव, घनश्याम चौरसिया, सचिन प्रजापति, जय नारायण चौरसिया, विनोद सिंह, विद्या शंकर त्रिपाठी, अभिषेक, अजय चौरसिया, राम शंकर पटेल, किशन सेठ, दिलीप शुक्ला आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।