Follow us on

सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएमओ के नेतृत्व में एनडीआरएफ के जवानों को मिला प्रशिक्षण 

Share this post:

वाराणसी रिपोर्ट वरिष्ठ  पत्रकार राजेंद्र गुप्ता— सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एनडीआरएफ खजुरी कैम्प में अधिकारियों एवं जवानों के लिए सीपीआर एवं एईडी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण का संचालन राजकीय चिकित्सा अधिकारी एवं सीपीआर विशेषज्ञ डॉक्टर शिव शक्ति प्रसाद द्विवेदी ने किया और एनडीआरएफ कर्मियों को सडेन कार्डियक अरेस्ट की पहचान, तत्काल सीपीआर शुरू करने, प्रभावी चेस्ट कम्प्रेशंस तथा एईडी के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया गयाइस कार्यशाला में प्रतिभागियों को मैंनेक्विनपर हैण्ड्स आन सीपीआर का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया तथा एईडी के उपयोग का प्रदर्शन किया गया ताकि आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में और एनडीआरएफ के जवान तत्काल जीवन रक्षक सहायता प्रदान कर सकें। इस मौके पर डॉक्टर शिव शक्ति प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि कार्डियक अरेस्ट में हर सेकंड महत्वपूर्ण है। समय पर सीपीआर शुरू करना जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सीपीआर का प्रशिक्षण प्रत्येक फर्स्ट रिस्पोंडर और अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में एनडीआरएफ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता किया। यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न वर्गों को सीपीआर एवं एईडी जैसे जीवन रक्षक कौशल से प्रशिक्षित करने के व्यापक अभियान का हिस्सा है।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x