Follow us on

समाधान दिवस का मतलब, उसी दिन समस्या का हल 56 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र सौंपा मिले पर 5 का निस्तारण हुई

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस नवागत उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक कि अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें निचले स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए। लेकिन आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का किसी तरह की कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं। बताया जाता है। कि शनिवार को आयोजित तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में संपूर्ण समाधान में विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस दौरान 56 फरियाद में सिर्फ 5 का ही मौके पर समाधान हो सका। बाकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया। इस दौरान नवागत उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर पूरे जोर-शोर से तहसील, थाना दिवस मनाए जा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में जो कमियां रह गई थी। उसे कैसे निस्तारण की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी तमाम जटिल समस्याओं को 90 प्रतिशत से अधिक निस्तारण तत्काल सुनिश्चित कराएं। सभी विभाग के अधिकारी आपस में तालमेल स्थापित करके समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। पाठक ने कहा कि समाधान दिवस का मतलब यह होता है। कि उसी दिन ही समस्या ग्रस्त व्यक्ति की समस्या का हल अगर हो जाए। तो पीड़ित व्यक्ति खुश होकर अपने घर वापस चला जाता है। और प्रशासन का गुणगान भी करने लगता है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि समाधान दिवस के ही दिन संबंधित अधिकारियों को लगाकर समस्याओं का निस्तारण कराकर फीडबैक अवश्य ले लेना चाहिए। एसडीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं प्राप्त हुई है। जिसका निर्धारित समय सीमा पर हल की जाएगी। मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएंगे। 56 जो समस्याएं प्राप्त हुई। मौके पर 5 सही तरीके से निस्तारण किया गया। उक्त मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, विकास खंड अधिकारी अरविंद यादव, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, शैलेन्द्र सिंह यादव, पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, बाल विभाग परियोजना, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका परिषद, पशु विभाग, जलकर विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x