सरकार की योजनाओं का सभी जाति धर्म के लोगों को मिल रहा

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

जमानियां। प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी ) 2.0 के तहत 346 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के स्वीकृति पत्र दिया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित किया गया। जो प्रदेश स्तरीय आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जमानियां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि केंद्र में मोदी जी की सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार मैं निरंतर ध्यान दिया जा रहा है। आज नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार के बदौलत विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को संबोधित करते हुए। सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जमानियां नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार पारदर्शी तरीके से पात्र लाभार्थियों के खाते में सीधे पैसा भेज रही है। जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। लाभार्थियों को आवास मिलने से छत ही नहीं बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार, डूडा जेई अंशुमान यादव,सभासद गण,भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी संजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x