वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –काशी की धरती पर कार्य करते हुए हमारी कंपनी श्री साईं बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड विदेशों में बसे प्रवासी भारतीयों, विशेष कर विदेशों में रह रहे उत्तर भारतीय समाज के लोगों को काशी में आशियाना देकर उनका राह आसान करेगी। उक्त बातें बिहार फाउंडेशन के चेयरमैन सत्येन्द्र सिंह ने रविवार को बनारस क्लब वाराणसी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमसे एक बार यूएई में मिले और एकबार काशी मे पधारने का आमंत्रण दिया। उनके इसी भावना से प्रेरित होकर हमने काशी में भी अपने प्रोजेक्ट स्थापित करने की घोषणा किया। श्री सत्येंद्र सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल जमीन, प्लाट, मकान या फ्लैट बेचना ही नहीं है, बल्कि लोगों को अपनी सांस्कृतिक पहचान और मातृभूमि से जोड़ना भी है। हम चाहते हैं कि प्रवासी भारतीय काशी में अपना एक स्थाई ठिकाना बनाएं, जहां वे भविष्य में आकर रह सकें और निवेश कर सकें और अपनी अगली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से परिचित करा सकें। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से निवेशकों और खरीदारों को कंपनी के प्रोजेक्ट साईं गांव, साईं सिटी वाराणसी व एसएसबी प्रथम, लखनऊ प्रोजेक्ट के फ्लैट की खरीद पर 7% तक का विशेष लाभ दिया जाएगा।वहीं निवेश योजनाओं पर 12% तक का गारन्टेड लाभ देने की भी हमारी योजना है। हमारी कंपनी पूरी पारदर्शिता, कानूनी सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं के साथ परियोजनाओं को विकसित करेगी। हमारी कोशिश है कि काशी में विश्वस्तरीय आवासीय और निवेश विकल्प तैयार किए जाएं ताकि देश-विदेश के लोग यहां निश्चिन्त होकर निवेश कर सकें। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए यूएई बिहार संगठन के प्रेसिडेंट सत्येंद्र सिंह एवं एसएसबी ग्रुप के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू करारनामे पर हस्ताक्षर भी किया गया। यह साझेदारी पूर्वांचल के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई ऊंचाई देगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। इस अवसर पर क्रेडाई पूर्वांचल के अध्यक्ष जितेंद्र सिनहा भी उपस्थित रहे। इस परियोजना के औपचारिक अनावरण की तिथि की घोषणा जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि श्री साईं बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड इस परिवर्तनकारी यात्रा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक रामगोपाल सिंह, निदेशक जितेन्द्र कुमार सिंह, रमेश प्रताप सिंह, सोनी गुप्ता, प्रेमनाथ मिश्रा, हर्ष रघुवंशी, अभिनव सिंह,पंकज चतुर्वेदी एवं कंपनी के अन्य लोगों की उपस्थिति भी रही।