वाराणसी काशी दीप विजन । स्वर्गीय कलावती देवी रघुनाथ प्रसाद अग्रहरी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हुकुलगंज स्थित कार्यालय पर आसपास के क्षेत्र की गरीब, असहाय, वृद्धा एवं विधवा महिलाओं को साड़ी एवं श्रृंगार सामग्री वितरित की गई। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ ने महिलाओं को सामग्री प्रदान की। सामग्री पाकर महिलाएं खुशी से झूम उठीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ ने कहा कि गरीबों की मदद करनी चाहिए। भारतीय सभ्यता और संस्कृति में तीज महिलाओं का प्रमुख त्योहार है। ऐसे अवसर पर हर महिला, चाहे वह गरीब हो या अमीर, नए वस्त्र धारण कर श्रृंगार करती है और अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है।
अतिथि लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार राय एवं योम सर्वैसरी साड़ी समूह के अधिष्ठाता अरुण अग्रहरी ने कहा कि लोगों को संस्था के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरी से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रमोद अग्रहरी पिछले 17 वर्षों से लगातार अपने माता-पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर साड़ी वितरण तथा सर्दियों में कंबल वितरण का कार्य करते आ रहे हैं।वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरी ने कहा कि वह गरीबों की सेवा के लिए संकल्पित हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि निरंतर इसी तरह दीन-दुखियों की सेवा करते रहें। कार्यक्रम का संचालन बबलू अग्रहरि ने किया।कार्यक्रम में मंगल पटेल, अनिल पटेल, संजय गुप्ता, अमित सिंह पटेल, चंद्र भूषण दास, संजू गुप्ता, सनी जोहार, क्षेत्रीय सभासद राजेश यादव, संतोष सैनी, जय विश्वकर्मा, एडवोकेट महेंद्र मिश्रा, लललू यादव, हैप्पी गुप्ता, राहुल अग्रहरि, सोनू उर्फ पवन, बबलू चौहान, रेहान अहमद, मनीश टेंट हाउस, संतोष राणा, शिवानी एडवोकेट, राजेश सेठ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।