Follow us on

सारनाथ पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

अपहृता किशोरी (17वर्ष) को किया सकुशल बरामद 

वाराणसी — पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार वांछित व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर अपहृत करने वाले अभियुक्त सूरज पटेल पुत्र उमाशंकर पटेल निवासी हीरामनपुर थाना सारनाथ वाराणसी को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर देर रात्रि हिरामन पुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर अपहृता किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि प्रतिवादी द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री (उम्र 17 वर्ष) को बहला फुसला कर भगा ले जाने के संबंध में शुक्रवार को तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर अभियुक्त सूरज पटेल को हिरामनपुर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 87,137(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 सन्दीप कुमार शर्मा,का0 अशोक कुमार,म0 का0 प्रियंका आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x