Follow us on

सार्वजनिक कुएं के कब्जे विवाद में खूनी झड़प पांडेयपुर नईबस्ती में हिंसक हमला:युवक सिर पर गंभीर चोटिल,दोनों पक्षों में चोटें

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी के पांडेयपुर क्षेत्र की नईबस्ती में सार्वजनिक कुएं के अवैध कब्जे को लेकर मारपीट हुईं।घटना गुरुवार 5 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष पाल पुत्र पल्लू पाल (निवासी नईबस्ती, पांडेयपुर) ने नगर निगम वाराणसी में सार्वजनिक कुएं पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कुएं की जांच भी की।इसी रंजिश के चलते आरोपी पक्ष ने बदला लिया।संतोष पाल के भाई रंजीत पाल जब कुएं के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर रहे थे,तभी सतीश जायसवाल पुत्र राधेश्याम जायसवाल ने अपने परिवार के सदस्यों—पत्नी,पुत्र रोहित जायसवाल और मोहित जायसवाल—के साथ मिलकर उन पर पीछे से ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।रंजीत पाल सिर पर गंभीर चोटें आने से लहूलुहान हो गए,रक्तस्राव हुआ और उल्टियां भी होने लगीं।पड़ोसियों ने सूचना दी,जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया।पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रंजीत पाल को पहले पांडेयपुर चौकी ले गई,जहां से आगे इलाज के लिए भेजा गया। संतोष पाल ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में लिखित तहरीर देकर सतीश जायसवाल समेत परिवार के सदस्यों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दूसरे पक्ष (सतीश जायसवाल पक्ष) की ओर से भी चोट लगने की बात कही गई है,जिससे यह मामला दोनों तरफ से पारस्परिक हमले का रूप ले सकता है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला हुआ देखा गया है,लेकिन पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights