Follow us on

सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) में सोमवार की देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई जिसको लेकर परिजनों ने किया चक्का जाम

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) में सोमवार की देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी ग। मृतक की पहचान रोहित राजभर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चंदवक थाना क्षेत्र का निवासी था और इन दिनों अपने ननिहाल कस्तमपुरा (सारनाथ) में रह रहा था।

परिजनों के मुताबिक, रोहित 5 मई को एक बारात में शामिल होने गया था। रात में जब वह लौट रहा था, तभी बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावर उसकी बाइक भी तोड़कर फरार हो गए।

मृतक के भाई किशन राजभर ने पुलिस को दी जानकारी में सुनियोजित साजिश बताया है। उनका कहना है कि घटना से पहले रोहित को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए कई बार धमकियां मिल चुकी थीं। इससे साफ है कि हमलावर पहले से ही वारदात की तैयारी में थे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x