वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी – जनपद में अवैध गांजा, शराब, हेरोइन आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्र की पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को फातमान रोड से कमला नगर जाने वाले रोड से 69 पाउच अवैध विंडीज़ लाइम शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के नाम क्रमशः अनिल सिंह पुत्र स्वर्गीय राज नारायण सिंह निवासी ग्राम चारु पोस्ट हीरामनपुर थाना सिंधोरा जनपद वाराणसी के कब्जे से 47 पाउच देशी शराब तथा प्रभु नारायण सिंह पुत्र स्व.वंशनारायण सिंह निवासी ग्राम मोहिनीडीह पोस्ट रूपचंदपुर थाना चोलापुर वाराणसी के कब्जे से 22 पाउच अवैध देशी शराब बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्र ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि फातमान रोड से कमला नगर मार्केट जाने वाले रोड पर दो व्यक्ति बोरे में देशी दारू लेकर चंदुवा सट्टी सब्जी मंडी की ओर जा रहे हैं। तभी तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।बोरे की तलाशी लेने पर एक बोरे में 47 और दूसरे बोले 22 पाउच अवैध देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवाकांत मिश्र, उ0नि0 विकास सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज,हे0 का0 उमेश चन्द्र भारती, हे0का0 मनीष राय, हे0का0 जितेन्द्र सिंह,का0 मृत्युजंय सिंह आदि शामिल रहे