Follow us on

सीडीओ ने विकासखण्ड चिरयीगांव का किया औचक निरीक्षण 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने सोमवार को विकासखण्ड चिरयीगांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेखा पटल, मनरेगा पटल, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन, विकासखण्ड में साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था, आईजीआरएस रजिस्टर, आवास, जनसुनवाई आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। फार्मर रजिस्ट्री में खराब प्रगति होने एवं प्रभावी अनुश्रवण ना किए जाने के कारण सहायक विकास अधिकारी कृषि विनीत कुमार का माह मार्च 2026 का वेतन रोकते हुए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। साथ ही अपेक्षित प्रगति ना होने पर तीन ग्राम पंचायत सहायकों एवं सचिवों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के सत्यापन एवं लाभार्थियों से वार्ता के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकासखंड चिरयीगांव के पचराव गांव का निरीक्षण किया। संबंधित ग्राम पंचायत में 43 स्वयं सहायता समूह गठित है। जहां दो ग्राम संगठन गठित किए गए हैं। उम्मीद महिला ग्राम संगठन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा काली मां स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित राशन की दुकान का भ्रमण किया गया तथा समूह की महिलाओं से राशन वितरण की जानकारी ली गई। सुमन देवी संचालिका द्वारा बताया गया कि कुल 515 पात्र गृहस्थी तथा 66 अंत्योदय कार्ड सक्रिय हैं। महिलाओं द्वारा अवगत कराया गया कि महिलाएं गांव में गुलाब की खेती, नीलकंठ, गुड़हल एवं गेंदा की खेती कर रही हैं। साथ ही महिलाएं समूह से पैसा लेकर ब्यूटी पार्लर, बकरी पालन, फूलों की खेती व परचून की दुकान आदि कार्य कर रही हैं। उपस्थित सदस्य बिंदु द्वारा बताया गया कि आठ विश्वा में उन्होंने फूलों की खेती की है, तथा गायत्री देवी ने 3 लाख रुपया लेकर मुर्गी पालन का कार्य किया है। महिलाएं मलदहिया मण्डी में फूल बेचकर अपनी आजीविका चला रही हैं। निरीक्षण के समय उपस्थित उपायुक्त स्वत: रोजगार पवन कुमार सिंह एवं मिशन कर्मियों को निर्देशित किया गया कि फूलों की खेती करने वाली महिलाओं के उत्पादक समूह का गठन करते हुए उनके उत्पाद को बाजार से जोड़ें जिससे प्रत्येक सीजन में महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुसहर परिवार के सदस्यों से वार्ता कर उनके आजीविका के बारे में निर्मित किये जा रहे दोना पत्तल के बारे में जानकारी ली गई। उत्पादित उत्पादों को बाजार से जोड़ने हेतु स्थानीय बाजार एवं संस्थाओं से संपर्क करने तथा बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त स्वत: रोजगार एवं विकासखंड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुसहर बस्ती के निरीक्षण के दौरान आवास, शौचालय एवं पेयजल के बारे में जानकारी ली गई, मौके पर उपस्थित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आवास से छूटे हुए पात्र परिवारों को आवास से आच्छादित एवं मुसहर बस्ती तक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत से संपर्क मार्ग तथा अन्नपूर्णा भवन को शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। भ्रमण के दौरान उपायुक्त स्वत: रोजगार पवन कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी चिरईगांव छोटेलाल तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी चोलापुर शिवनारायण, एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह, संबंधित ग्राम के प्रधान तथा पचराव के सचिव एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x