Follow us on

सेन्ट्रल जेल के क्रिकेट में काशी नाइट राइडर्स ने सेन्ट्रल जेल चैलेंजर्स को 28 रनों से हराया 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — सेंट्रल जेल वाराणसी में चल रहे जेल प्रीमियर लीग-2026 के क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में रविवार को सेंट्रल जेल चैलेंजर्स व काशी नाइट राइडर्स टीम के बीच मैच खेला गया।काशी नाइट राइडर्स के कप्तान चंदन यादव द्वारा टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया गया। सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के तेज गेंदबाज बाबू ने अपने पहले ही ओवर में काशी नाइट राइडर्स के दो बल्लेबाजों को बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस भेज दिया तथा अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर काशी नाइट राइडर्स के कप्तान चंदन यादव को बोल्ट आउट कर काशी नाइट राइडर्स को बैक फुट पर ला दिया। बाबू ने अपने चार ओवरों में नव रन देकर कुल पांच विकेट अपने नाम किए। सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के गेंदबाजों के आगे पूरी टीम विवश नजर आई। 50 रन पूरे होते-होते आधी टीम आउट हो चुकी थी। पिछले बल्लेबाजों जैसे अभिषेक सिंह, आकाश पाल एवं आकाश सरोज ने अपनी टीम के कुछ अच्छे शॉट लगाकर टीम को निर्धारित 12 ओवरों में 110 रन देकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में उतरी सेंट्रल जेल चैलेंजर्स की टीम पूरी तरह से नाकाम रही पूरी टीम 10.5 ओवरों में केवल 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।सेन्ट्रल जेल चैलेंजर्स के कप्तान जितेंद्र कुमार रौनियार एवं अनुराग सिंह तथा मोहम्मद रईस के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छू सका।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार काशी नाइट राइडर्स के मोईन अली उर्फ कालिया चार ओवर में 20 रन देकर कुल चार विकेट लेने के साथ ही अपनी टीम को जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया।इस तरह से काशी नाइट राइडर्स की टीम ने सेन्ट्रल जेल चैलेंजर्स को 28 रनों से हराया।जेलर अखिलेश कुमार ने विजेता काशी नाइट राइडर्स टीम को जीत की शुभकामनायें दी तथा हारने वाले टीम को अगले मैच में एकजुट होकर पुनः प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया। जेलर अखिलेश कुमार ने मैं आफ द मैच का खिताब पाने वाले खिलाड़ी को ट्राफी देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू अयोध्या प्रसाद एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights