Follow us on

सेन्ट्रल जेल क्रिकेट मैच मे सेन्ट्रल जेल चैलेंजर्स ने जेल सुपर किंग्स को 61 रनों से हराया 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

वाराणसी — सेंट्रल जेल में चल रहे जेल प्रीमियर लीग- 2026 में मंगलवार को सेन्ट्रल जेल चैलेंजर्स व जेल सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। मंगलवार को हुए‌ मैच में सेंट्रल जेल चैलेंजर्स की टीम ने 182 रन बनाकर जेल सुपर किंग्स को 61 रनों से हराया।मैच में शामिल सभी पांचो टीमों के बीच कुल दो-दो मैच खेला जाएगा। अब तक काशी नाइट राइडर्स की टीम अपने तीन मैचों में तीनों में जीतकर कुल 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं दूसरे स्थान पर डिसिप्लिन डेयर डेविल्स की टीम तीन मैचों में दो मैच जीत कर व एक मैच हार कर बनी हुई है। सेंट्रल जेल चैलेंजर्स की टीम चार मैचों में दो मैच जीत कर तीसरे स्थान पर काबिज है। वाराणसी जेल सुपर किंग्स ने अपने तीन मैचों में एक मैच जीत कर चौथे स्थान पर रही। टूर्नामेंट में अब तक तीन मैच खेल कर बिना कोई मैच जीते फ्रीडम फाइटर की टीम सबसे नीचे पांचवें स्थान पर रही। 13 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 03 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस प्रीमियर लीग में प्रत्येक टीम को कुल 8 लीग मैच खेलने हैं। अंकों के आधार पर ऊपर की कुल चार टीमों के बीच क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। जिसमें प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम दूसरे स्थान की टीम से अपना क्वालीफायर मैच खेलेगी। पहले क्वालीफायर की विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी तथा हारने वाली टीम को तीसरे एवं चौथे मैच की विजेता टीम से भिड़ना होगा। इस भिड़न्त में जो टीम जीतेगी वह फाइनल में खेलेगी। अब तक कुल 16 मैच खेले जा चुके हैं। आज का मैच सेंट्रल जेल चैलेंजर्स बनाम वाराणसी जेल सुपर किंग्स के बीच खेला गया। वाराणसी जेल चैलेंजर्स के कप्तान सुमित सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के ओपनर बल्लेबाज कप्तान जितेंद्र कुमार रौनियार की धुआंधार आतिशी पारी से वाराणसी जेल सुपर किंग्स के कलेजे कांप गए। उन्होंने कुल 35 बालों पर, 11 छक्को एवं तीन चौकों की मदद से कुल 91 रन की ताबड़ तोड़ पारी खेली। उनके साथ दूसरे छोर से बाबू उर्फ विजय ने भी 24 गेंदों पर चार छक्को एवं दो चौकों की मदद से कुल 43 रन बनाए। शुरुआत के चार विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए कुनाल सागर ने भी अपनी टीम के लिए कुछ दार्शनिक शाट लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कुनाल सागर ने कुल पांच बालों पर तीन छक्को की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम का स्कोर निर्धारित 12 ओवरों में चार विकेट खोकर कुल 182 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी वाराणसी जेल सुपर किंग्स की टीम ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 121 रन ही बना पाई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्रा ने सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के कप्तान जितेंद्र कुमार रौनियार को मैंन आफ दि मैच का प्रदान करते हुए विपक्षी टीमों को सावधान करते हुए कहा कि जितेंद्र कुमार रौनियार फार्म में वापसी हो चुका है।सभी टीमों को उनको रोकने की रणनीति पर काम करना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद, फार्मासिस्ट संदीप खरे एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights