सेन्ट्रल जेल परिसर में एसएसजे समेत अन्य अधिकारियों ने सैकड़ों फलदार वृक्ष लगाये

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर केन्द्रीय कारागार वाराणसी के वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र के साथ साथ जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र,अमित कुमार वर्मा,अशोक कुमार राय,किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू आदि अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बन्दियों ने मिलकर कारागार परिसर में विभिन्न प्रकार के सैकड़ों फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे जीवन का कोई अस्तित्व ही नहीं है। अगर वृक्ष नहीं रहेंगे तो सृष्टि का पर्यावरण प्रभावित होगा, जिससे संपूर्ण मानव जाति एवं अन्य जीवों का जीवन प्रभावित होगा। इसीलिए हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने जीवन और आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व को बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें और उनकी देखभाल भी करते रहें। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्रा, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू समेत कई अधिकारी कर्मचारी एवं बन्दीगण उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x