सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। रेवतीपुर ग्राम पंचायत के पूर्व कांग्रेसी नेता एवं उत्तर प्रदेश प्रादेशिक खरवार सभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. वृंदावन खरवार जी के निधन पर कांग्रेस का एक प्रतिमंडल उनके आवास पहुंचा और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुन्दन खरवार द्वारा शोक संवेदना पत्र भी शोकाकुल परिवार को सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं खरवार समाज के लोगों ने कहा कि स्व. वृंदावन खरवार अध्यापक के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभाते थे। उन्होंने कांग्रेस से जुड़कर संगठन को मजबूत करने का निरंतर कार्य किया। उनका निधन समाज एवं कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि स्व. वृंदावन खरवार कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। कांग्रेस और समाज के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनके निधन से समस्त कांग्रेसी एवं समाज के लोग मर्माहत हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अयूब अंसारी, विनोद कुमार सिंह, शशि भूषण राय, कुन्दन खरवार, गोपाल राम खरवार, ओमप्रकाश खरवार, श्याम बिहारी खरवार, अमित कुमार खरवार, संजीत खरवार, बलराम खरवार, जयप्रकाश खरवार, उपेंद्र कुमार खरवार, आयुष कुमार खरवार, वीरू यादव, आकाश कुमार खरवार, विनीत खरवार, नीरज खरवार केशनाथ मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।