Follow us on

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को होगा वृहद् रक्तदान 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार राजेंद्र –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को वाराणसी मेंसेवा संकल्प अभियानका शुभारम्भ मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस अभियान के प्रथम दिन जनपद में वृहद् रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। सीएमओ ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं संस्थाओं को निर्देशित किया कि रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक डोनर की रक्तदान से पूर्व निर्धारित मानको के अनुसार वजन, रक्तचाप एवं आवश्यक जांच अनिवार्य रूप से किया जाए। पात्र पाए जाने वाले डोनर से ही रक्तदान कराया जाए तथा रक्तदान के दौरान निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी रक्तदान स्थलों पर स्वच्छता एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रखने तथा शिविर में तैनात सभी कार्मिकों को निर्धारित ड्रेस में उपस्थित रहने का निर्देश दियारक्तदान के उपरांत सभी ब्लड डोनरों को रिफ्रेशमेंट के साथ प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। सीएमओ ने सभी जनपदवासियों से अपील से अपील किया है कि आप सभी स्वस्थ्य नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत अभियान में सहभागी बने। आपका दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बैठक में प्रमुख रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर संजय राय, चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल सिंह,सह नोडल अधिकारी डॉ नवीन सिंह, औषधि निरीक्षक जुबान अली सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी ब्लड बैंको तथा चिकित्सा संस्थानों की प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, आईएमए, आईएमएस बीएचयू, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज, हेरिटेज हॉस्पिटल ब्लड बैंक, अपेक्स हॉस्पिटल, स्वामी हरिशंकरानंद ब्लड बैंक, गंगा सेवा सदन कंपोनेंट ब्लड बैंक, कालिंदी ब्लड बैंक, पापुलर हॉस्पिटल ब्लड बैंक सहित कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंत में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय राय द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x