सोमवार को तहसील मुख्यालय सभागार में जनगणना कार्य में अपेक्षित प्रगति हेतु पर्यवेक्षक सर्किल सुपरवाईजर कि बैठक

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। तहसीलदार राम नारायण वर्मा की देखरेख में जनगणना का कार्य तेजी के साथ करने के लिए सुपर वाइजर की मीटिंग की गई। तथा सबसे अच्छे सुपरवाइजर जिन्होंने अब तक अपना कार्य पूरा किया गया को जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशस्तपत पत्र देकर के सम्मानित किया गया। बताया जाता है। की सोमवार को तहसील मुख्यालय सभागार में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा के द्वारा जनगणना कार्य में अपेक्षित प्रगति हेतु पर्यवेक्षक सर्किल 51 से 100 तक के सभी सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चार्ज अधिकारी तहसीलदार राम नारायण वर्मा, सहायक चार्ज अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित रहे। सभी को निर्देशित किया गया। कि वो प्रतिदिन अपने प्रगणक की मॉनिटरिंग करे तथा उनसे प्रगति रिपोर्ट अवश्य ले, फील्ड में अपने प्रगणक को आवश्यक सहयोग प्रदान करे तथा सभी HLB का कार्य 05 जून तक 100% पूर्ण करें। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के द्वारा सुपरवाइजर जयशंकर प्रसाद राय द्वारा कार्य पूर्ण करने पर उनको बधाई दी गई। तथा प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया।

Leave a Comment