सोशल मीडिया (X) के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई

गुफरान अहमद की रिपोर्ट                                        सोशल मीडिया (X) के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हु जिसमें एक व्यक्ति द्वारा थाना को0शहर क्षेत्रांतर्गत चुनी-मुन्नी की गली के दीवार पर बनी हिन्दु देवता की पेंटिंग के सामने पेशाब करते हुए दिखाया गया है । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा तत्काल उक्त वीडियों का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर व थानाध्यक्ष को0शहर को वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पुलिस द्वारा वायरल वीडियों की जांच की गयी तो उक्त व्यक्ति की पहचान मनोज खत्री पुत्र केशरी लाला निवासी चुनी-मुन्नी की गली, बसहीबाजार थाना को0शहर जनपद मीरजापुर उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई । जिसें थाना को0शहर पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.02.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय भेजा गया ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x