जमानियां सलीम मंसूरी की रिपोर्ट। सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने श्री कृष्ण और राधा जी की वेश-भूषा में आकर्षक परिधान पहन कर नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित कृष्ण संताप, कहानी श्री कृष्ण की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। नन्हें नन्हें बच्चों की कृष्ण और राधा की भाव भंगिमाओं को देखकर उपस्थिति लोगों ने खूब तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्ध निदेशक अमित कुमार सिंह, निर्देशिका श्रीमती पूजा सिंह प्रधानाचार्य श्री ए. के. बघेल ने उपस्थित छात्र -छात्राओं और शिक्षकों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्व को हर्षोल्लास से मनाने की अपील किया। उक्त कार्यक्रम की साज सज्जा एवं प्रस्तुतियां प्राइमरी विंग की अध्यापिकाओं द्वारा संचालित किया गया। बताया जाता है। कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह पवित्र पर्व सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा के प्रांगण में अत्यंत हर्षोल्लास भक्ति और धूमधाम से मनाया गया। है। उक्त मौके पर विद्यालय अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि की अर्धरात्रि में हुआ था। इसलिए रात 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की जाती है। लेकिन विद्यालय एक दिन पूर्व me सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा को झालर बत्तियों सजावट किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राएं श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को याद करते हुए दही-हांडी (मानવ पिरामिड) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। अमित कुमार सिंह ने कहा कि बाल गोपाल को लड्डू माखन-मिश्री और पचपन भोग का प्रसाद अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, लोगों में उत्साह पूर्वक मनाया।