Follow us on

स्नान घाट बद से बदतर होने से लोग मुंह मोड़ने के लिए मजबूर घाट

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। नगर पालिका परिषद स्थित मोहल्ला चौधरी कंकड़ स्नान घाट पर भीषण गंदगी और लोक निर्माण विभाग के उदासीनता के कारण गंगा नदी में वर्षों से बड़े बड़े पीपा पुल सड़ रही है। वहीं प्रतिदिन गंगा स्नान करने वालों को दूसरे स्नान घाटों पर स्नान करने को लाचार है। बताया जाता है। की कंकड़ घाट पूरी तरह से बदहाली के कगार पर पहुंच चुकी है। स्नान घाट की दुर्दशा से स्थानीय लोग परेशान हैं। जिससे स्नान करने वाले घाट जाने से कतराने लगे हैं। गंदगी, अव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण आस्था के ये केंद्र उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। जिसके कारण श्रद्धालु और नागरिक दूसरे विकल्पों की ओर रुख करने को मजबूर हैं। इस समस्या के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं। दर्जन भर लोहे की पीपा पुल स्नान घाट के पास पानी में सड़ रही है। इसके साथ ही गंदगी और जल प्रदूषण और आसपास में कूड़ा-कचरा और पानी में प्रदूषण जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। बुनियादी सुविधाओं की कमी स्नान करने जैसी सुविधाओं का अभाव। इसके बाद भी जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं देना भी जोखिम बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए है। जिसके कारण कंकड़घाट और उसके आसपास की उनकी सुंदरता और उपयोगिता को कम करता है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, रितेश वर्मा, सुभाष चौधरी, अंजनी गुप्ता, सचिन वर्मा सहित आदि लोगों ने जिम्मेदारों से जल्द जल्द से कंकड़ घाट के आसपास की साफ सफाई कराने के लिए गोहर लगाया। ताकि लोग गंगा नदी में स्नान कर सके। लोगों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण लोग अब अपनी आस्था की रक्षा के लिए अन्य स्थानों पर जा रहे हैं। जो कस्बा के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x