सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में आज रविवार 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान योग गुरु उदय सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में योग गुरु उदय सिंह जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण दिया। उपस्थित जनसमूह ने नाड़ी शोधन प्राणायाम, सेतुबंधासन, शलभासन, भुजंगासन सहित कई अन्य लाभकारी आसनों का अभ्यास किया। योग सत्र के दौरान स्वास्थ्य, मानसिक शांति और नियमित योगाभ्यास के फायदों पर चर्चा भी हुई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीनिवास सिंह, डॉ. मदन गोपाल सिंह, डॉ. विजय श्याम पांडे, संतोष पांडे, आचार्य राजीव सिंह, अरुण तारकेश्वर वर्मा सहित कॉलेज के NSS, NCC कैडेट्स, स्काउट एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय प्रबंधन और योग गुरु उदय सिंह जी की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने योग दिवस को नियमित रूप से मनाने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।