संजना वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी। कुरहुआँ स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल के प्रांगण में चार दिवसीय ‘‘वाराणसी क्रिकेट कप-2026’’ टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. वैभव राय (असिस्टेंट डायरेक्टर, स्पोर्ट्स बोर्ड, बी.एच.यू.) द्वारा माँ आनंदमयी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर और टॉस उछालकर खेल की औपचारिक शुरुआत की। इस टूर्नामेंट में अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग में वाराणसी के विभिन्न विद्यालयों की लगभग 25 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया है।सेमीफाइनल की रोमांचक भिड़ंत:अंडर-14 के पूल मैचों में अतुलानंद (गिलट बाजार), हैप्पी मॉडल स्कूल (सिगरा) और जी.डी. गोयनका की टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच अतुलानंद और जी.डी. गोयनका के बीच खेला गया, जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अतुलानंद की टीम विजयी रही। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अतुलानंद और डी.पी.एस. अमरा के बीच हुआ, जिसमें डी.पी.एस. अमरा की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल की ओर कदम बढ़ाए।टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्य श्री सुनील कुमार सिंह, श्री शेर बहादुर और श्री रितेश कुमार ने खेल के विवरण साझा करते हुए बताया कि आगामी दिनों में फाइनल मुकाबले बेहद दिलचस्प होंगे।इस अवसर पर विद्यालय के उप-निदेशक (एडमिन) श्री विनोद पाण्डे, प्रधानाचार्य श्री प्रवीश कुमार सिंह, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती भूमिका शाही सहित समस्त शिक्षकगण, पदाधिकारी एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया