वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट वाराणसी, सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी स्थित सिटी इन होटल में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से भाई-बहन के शव बरामद किए गए। दोनों हैदराबाद से वाराणसी दर्शन के लिए आए थे। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
जानकारी के अनुसार युवक और युवती करीब तीन दिन पहले होटल में ठहरे थे। लंबे समय तक कमरा नहीं खुलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिगरा थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वीडियोग्राफी के बीच दरवाजा खुलवाया। अंदर महिला और पुरुष के शव जमीन पर पड़े मिले. मौके पर एसीपी चेतगंज प्रभारी निरीक्षक सिगरा रोडवेज चौकी प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुटे
Like Whatapp
Post Views: 122