सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। होली का पर्व नजदीक आते ही नगर कस्बा बाजार से लेकर स्टेशन बाजार में रौनक बढ़ गई है। रंग, गुलाल, पिचकारी और अन्य आइटमों से दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। हर तरफ सजावटी वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। रंगों और पिचकारियों की खूब बिक्री हो रही है। व्यापारी पिंटू खान और मुन्ना ने बताया कि इस वर्ष होली पर अच्छी कारोबार होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि बाजारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फार लोकल आह्वान का असर साफ दिखाई दे रहा है। हर्बल गुलाल, प्राकृतिक रंग, पारंपरिक पिचकारियां, पूजन सामग्री, कपड़े और सजावटी वस्तुओं की बिक्री तेजी से बढ़ी है। जबकि कुछ वर्ष पहले तक विदेशी उत्पादों की खरीदारी होती थी। वहीं मिठाई दुकानदार सोनू गुप्ता, गब्बर गुप्ता ने कहा कि मिठाइयों, सूखे मेवों, उपहार वस्तुओं, परिधानों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की मांग भी बढ़ गई है। विशेष रूप से गुजिया, रंगीन टी-शर्ट और पारंपरिक परिधान की खरीदारी ज्यादा हो रही है। इसलिए अच्छे व्यापार का अनुमान है। और थोक व खुदरा बाजार ग्राहकों से भरे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है। की होली को लेकर हर तरफ सज गये रंग, अबीर, पिचकारी की दुकानें कस्बा बाजार में होली पर्व को लेकर रंग का परवान चढ़ने लगा है। बाजार में होली पर्व को लेकर सभी दुकानें सजने लगी है। इस वर्ष रंगों का त्योहार होली अपने-अपने अंदाज में मनाने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गयी है। होली चार मार्च को मनाया जायेगा। अब महज तीन दिन शेष रह गये हैं। त्यौहार का चढ़ता रंग और उमंग अभी से ही बाजार में दिखने लगा है। होली के पिचकारी, रंग बिरंगे रंग व गुलाल से पूरा दुकान रंगीन होने लगा है। चारों तरफ होली की धूम भी मचनी शुरू हो गयी। पालिका मोड़ के फल के विक्रेता वकील राईन के यहां लंबी भीड़ लग रही है। बाजार में रिटेल दुकानदार अपनी दुकानें सजा ली है। होली को लेकर कई आकर्षक साजो समान बाजार में उपलब्ध है। खासकर बच्चों के लिए कई नए मुखोटे तो कई रंगीन बाल, तो कई स्टाइलिस्ट चश्मे गुलाल की आतिशबाजी को लेकर पटाखे भी बाजार में उपलब्ध है।