Follow us on

होली से पहले मीरजापुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 92 लीटर कच्ची शराब संग 6 गिरफ्तार

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

मीरजापुर, 28 फरवरी 2026। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मीरजापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना लालगंज, मड़िहान और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 92 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

संयुक्त टीम ने मौके पर करीब 6 कुंतल लहन, संचालित भट्ठियों और शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट कर दिया। क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x