Follow us on

₹25 हजार का इनामी गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Share this post:

रिपोर्ट /गुफरान अहमद मीरजापुर। लालगंज थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार के इनामी वांछित गो-तस्कर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत सामान्य है।

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त मोटरसाइकिल से नैड़ी कठारी से गड़बड़ा धाम रोड की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने पुलिया के पास उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने आरोपी की पहचान गुफरान पुत्र ईशा, निवासी घुर्माबाद, रोहतास, बिहार, उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में की। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, ₹37,500 नकद और बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई।

दर्ज पूछताछ में आरोपी ने गोवंश खरीदकर बिहार में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ लालगंज, जिगना और विंध्याचल थानों में गोवध व पशु क्रूरता से जुड़े मामले भी दर्ज

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x