Follow us on

Share this post:

कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट 

वाराणसी। नाट्यकला अनुभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। पंत प्रशासनिक भवन के सामने आयोजित ‘उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 09 वर्ष’ विषयक नुक्कड़ नाटक में उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर जन सामान्य को अवगत कराया गया। भानु प्रताप, रंजना सोनकर, शालिनी कुमारी, अनुराधा कुमारी, राहुल, असलम, राजशेखर, संगीता, सौरभ, शुभम, संस्कृति, प्रो. अरुण जैन आदि ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वाराणसी रोपवे, नोएडा एयरपोर्ट, यूपी में अपराधों की भारी कमी, वंदे भारत एक्सप्रेस और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों को प्रस्तुत किया। निर्देशन डॉ. शुभ्रा वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, प्रो. नलिनी श्याम कामिल, प्रो. दिनेश चंद्र शुक्ला, प्रो. नंदिनी सिंह, डॉ. सत्येंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x