Follow us on

Share this post:

हेडिंग– कैंटोमेंट में करोड़ों के हाईटेक जुआ फड़ फिर चर्चा में, विवाद के बाद मचा हड़कं

 दो युवकों के बीच हाथापाई के बाद बढ़ी हलचल

होटल और गेस्ट हाउसों में चल रहा करोड़ों का जुआ फड़

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के कैंटोमेंट इलाके में कथित तौर पर संचालित हो रहे हाईटेक जुआ फड़ एक बार फिर चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार रविवार को एक बिल्डिंग के भीतर चल रहे जुए के फड़ पर दो युवकों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान हाथापाई तक की नौबत आ गई। बाद में जुआ फड़ संचालकों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

सूत्रों की मानें तो विवाद करने वाले दोनों युवक वरुणापार क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद दोनों एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए वहां से निकल गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि कैंटोमेंट क्षेत्र के बुद्ध विहार कॉलोनी समेत आसपास के कुछ चुनिंदा होटल और गेस्ट हाउसों में लंबे समय से हाईप्रोफाइल जुआ फड़ संचालित किया जा रहे है। इन ठिकानों पर ताश के पत्तों पर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये के दांव रोज लगाए जाते हैं। सूत्रों के अनुसार वाराणसी के अलावा मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली से भी बड़ी संख्या में जुआड़ी यहां पहुंचते हैं। कुछ समय पहले कथित जुआ फड़ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया था। चर्चा यह भी है कि कैंटोमेंट क्षेत्र के एक होटल में युवती को गोली मारने की घटना के दौरान भी इसी सिंडिकेट का नाम सामने आया था। इसके बावजूद कार्रवाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पहले यह फड़ कैंटोमेंट इलाके के एक बंगले में संचालित होता था, जो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के आवास से महज कुछ दूरी पर था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद कुछ दिन के लिए जुआ फड़ बंद कर दिया गया था। वहीं वायरल वीडियो में कुछ ऐसे चेहरे भी दिखाई दिए थे, जिनका नाम मिर्जापुर जिले में वर्ष 2023 में जुए के विवाद के दौरान हुई विवेक सिंह उर्फ विक्की हत्याकांड में भी चर्चा में आया था। हालांकि इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इनसेट : करोड़ों के खेल से लाखों की कमाई का दावा

सूत्रों के अनुसार इस कथित जुआ नेटवर्क से हर दिन लाखों रुपये की कमाई होती है। बताया जा रहा है कि फड़ पर आने वाले जुआड़ियों से नाल यानी एंट्री फीस ली जाती है, जो गेम और दांव के हिसाब से तय होती है। बड़े खिलाड़ियों के लिए अलग व्यवस्था की जाती है और उन्हें लाने-ले जाने के लिए सिंडिकेट के लोगों की तैनाती भी रहती है। चर्चा है कि पूरे नेटवर्क में कई स्तरों पर पैसों का लेन-देन होता है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इलाके में इस पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x