Follow us on

November 29, 2025

*बंधुआ मजदूरी से पीड़ित मजदूरों को दिलाई आज़ादी* वाराणसी।सेवापुरी विकासखंड के (बरनी) गांव के कुछ बनवासी समुदाय के लोगों को मजदूरी के नाम पर बीते 5 से 6माह पूर्व महाराष्ट्र के परांडा खासगांव के उस्मानाबाद में बंधक बनाकर मजदूरी कराया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर आखिरकार समाजसेवी संस्था समाज उत्थान सेवा समिति ने *युवा फाऊंडेशन कि अध्यक्ष सीमा चौधरी* से सहयोग मांगा सीमा चौधरी के त्वरित पहल से आज़ादी मिल गई। आपको बता दे कि वाराणसी के बरनी के कुछ मजदूरों को कई महीनों से महाराष्ट्र के उक्त जगह पर बहुतरा के ठेकेदार बाबा द्वारा पुरुषों को 700 की प्रतिदिन की मजदूरी एवं महिलाओं को₹600 की दैनिक मजदूरी की बात करके उनको महाराष्ट्र भेजा गया था। लेकिन वहां मजदूरों को निर्धारित मजदूरी नहीं दी जा रही थी मजदूर इंदु ने बताया कि हम लोगों से सुबह 3 बजे से लेकर पुनः 3 तक गन्ने के खेत में काम कराया जाता था। मजदूरी के नाम पर 200 से 250 रुपए दिया जाता था। विरोध करने पर गन्ने से मारा पीटा भी जाता था। पीड़ित मजदूरों ने किसी तरह समाजसेवी संस्था युवा फाऊंडेशन के सदस्यों से संपर्क किया जिस पर फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा चौधरी को सूचना मिलते ही उन्होंने मामले की जानकारी अन्ना हजारे कार्यालय सहित महाराष्ट्र प्रशासन को मामले की जानकारी दी। लगभग 5 से 6 दिन बाद वहां से मजदूरों को मुक्त कराया। मजदूर लवकुश ने बताया कि उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी और विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जाती थी। मजदूरों की मुक्ति से बस्ती के लोगों में राहत का माहौल है और संस्था के लोगों के इस पहल की सराहना कर रहे है। सीमा चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी वह नासिक में फंसे मजदूरों को निकाल चुकी है।

Read More »

काशी विद्यापीठ : कुलपति की अध्यक्षता में मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र बैठक संपन्न वाराणसी। मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, शिक्षाशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शैक्षणिक सलाहकार समिति की बैठक शनिवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रशासनिक भवन स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में आयोजित बैठक में केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष में आयोजित कार्यकमों की समीक्षा की गई। साथ ही उनकी गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए। कुलपति प्रो. त्यागी ने बताया कि वर्तमान केंद्र से संबंधित सूचनाओं के प्रचार प्रसार हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र का लिंक प्रदान किया जायेगा। साथ ही विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाय, जिससे सम्बद्ध महाविद्यालयों को भी योजना का लाभ मिल सके। बैठक में केंद्र निदेशक प्रो. सुरेंद्र राम ने केंद्र द्वारा संपादित एवं भविष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यकमों का विवरण प्रस्तुत किया। लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रो. अमिता पाण्डेय भारद्वाज ने भावी कार्यक्रमों में जीवन कौशल, कृत्रिम बुद्धि एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों को शामिल करने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा नामित सदस्य प्रो. शिवराज सिंह ने कहा कि केंद्र द्वारा संपादित कार्यक्रमों की सूचना केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालय को प्रेषित की जाय जिससे इसका लाभ राष्ट्र के समस्त शिक्षकों को मिल सके साथ ही इसकी सूचना समिति के सदस्यों को भी प्रदान की जाय। धन्यवाद ज्ञापन केंद्र के कार्यक्रम संयोजक प्रो. रमाकांत सिंह ने किया।

Read More »

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

Verified by MonsterInsights