वाराणसी –जिला कृषि उत्पादक संघ टिकरी वाराणसी में शनिवार को क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र गाजियाबाद द्वारा प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डा.दयाशंकर मिश्र दयालु तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे निदेशक राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र गाजियाबाद डा.गगनेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डा.गगनेश शर्मा द्वारा कृषकों को प्राकृतिक खेती करने तथा उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रगतिशील कृषकों को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस एकदिवसीय सेमिनार में उप कृषि निदेशक अमित कुमार जायसवाल तथा कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा इस सेमिनार में प्राकृतिक खेती विद्या की तकनीकी जानकारी से कृषकों को अवगत कराया गया।इस कार्यक्रम में जनपद में संचालित प्राकृतिक खेती के कृषक और सभी कृषि सखियों द्वारा हिस्सा लिया गया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी