दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
*वाराणसी, 16 जून 2026*। वाराणसी समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक प्रत्याशी 390-कैंट श्रीमती पूजा यादव (काशी पुत्री) ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी को ज्ञापन सौंपकर शिवपुर स्थित डी.पी. नर्सिंग होम मैटेनिर्टी एण्ड सर्जिकल केयर में हुई घोर चिकित्सीय लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।श्रीमती पूजा यादव ने बताया कि रोहनियां विधानसभा के अवलेशपुर निवासी रमेश पाल की पुत्री ज्योति पाल का किडनी स्टोन का ऑपरेशन दिनांक 10/04/2026 को डॉ. ए.के. सिंह द्वारा डी.पी. नर्सिंग होम में किया गया था। ऑपरेशन के बाद से ही मरीज की हालत बिगड़ती चली गई। हेरिटेज हॉस्पिटल में जांच कराने पर पता चला कि ऑपरेशन के दौरान किडनी डैमेज कर हो गई। पीड़ित परिवार से ₹1,32,000/- भी वसूले गए और अब डॉक्टर जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रहे हैं।पीड़िता की माता श्रीमती सरोज पाल के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए आज CMO कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। *प्रमुख मांगें:* 1. डी.पी. नर्सिंग होम एवं डॉ. ए.के. सिंह के विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई हो।
2. पीड़ित परिवार को ₹1,32,000/- वापस कराकर हेरिटेज हॉस्पिटल में चल रहे इलाज का सम्पूर्ण खर्च नर्सिंग होम से वहन कराया जाए।


3. डॉक्टर का लाइसेंस निलंबित कर नर्सिंग होम का पंजीकरण निरस्त किया जाए। श्रीमती पूजा यादव ने चेतावनी दी कि *यदि 7 दिवस के भीतर दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ CMO कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी*। किसी गरीब की बिटिया की जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। निजी नर्सिंग होम लूट का अड्डा बन गए हैं। समाजवादी पार्टी हर पीड़ित के साथ खड़ी है।इस दौरान समाजवादी पार्टी महिला सभा राष्ट्रीय सचिव पुजा सिंह, राष्ट्रीय सचिव मंजू कन्नौजिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर उपाध्यक्ष अविजित सोनी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी आशीष यादव, मंगलजीत कौर जी, पिडिता के पिता रमेश पाल, माता सरोज पाल एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूजा यादव (काशी पुत्री)पूर्व विधायक प्रत्याशी 390-कैंट समाजवादी पार्टी, वाराणसी ।













