वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट कभी कभी पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य भी आम जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत बन जाता है। इसी दौरान 21 अगस्त 26 को चौकी प्रभारी सूजाबाद को सूचना मिली कि शेयर मार्केट ट्रेडिंग में हुए नुकसान से आहत होकर एक व्यक्ति जो रांची से वाराणसी राजघाट पुल पर पहुंचा है। उसने वीडियो बनाकर आत्महत्या हेतु परिजनों को भेजा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी सूजाबाद प्रशान्त पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल के द्वारा सर्च अभियान चलाते हुए राजघाट रेलवे पुल पर पहुंचकर मौजूद चंदन कुमार को समझा बुझाकर पुल से नीचे उतारते हुए सकुशल चौकी सूजाबाद लाया गया। जहां युवक की काउंसलिंग कर सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा बचाये गये युवक का नाम चन्दन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी कुसुम विहार मोराबादी जनपद रांची झारखण्ड (उम्र 35 वर्ष) बताया गया।सूजाबाद चौकी प्रभारी प्रशान्त पाण्डेय की इस सराहनीय व विवेकशील कार्य की चर्चा आम जनमानस में जोरों से चल रही है। परिजनों द्वारा इस सराहनीय कार्य को करने वाले थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। यह सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय चौकी प्रभारी सूजाबाद, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार मौर्या, उ0नि0 हरेन्द्र सिंह,आरक्षी धनंजय,आरक्षी सदानन्द चौरसिया आदि शामिल रहे।