वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — जनपद में अवैध शराब तस्करी,गांजा,भांग आदि की तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी की पुलिस और एस ओजी-2 की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर सरायनंदन के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 392 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 मनोज कुमार चौहान चौकी प्रभारी खोजवां, उ0नि0 विनय कुमार यादव, उ0नि0 योगेंद्र सिंह, का0 अनुराग यादव,एसओजी-2 से उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय प्रभारी एसओजी,का0 सचिन मिश्रा, का0 अखिलेश गिरी, का0 शैलेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।