सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया ने ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत आगामी चुनाव और एसआई आर प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। बैठक में दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने बीएलओ को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी। और मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर दिया। एसआईआर की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया ने ब्लाक कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक किया। एसडीएम ने बताया कि दावा-आपत्ति के निस्तारण को अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जिनका कार्य निर्धारित समय सीमा में सत्यापन कर निष्पक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करना है। चौरसिया ने कहा कि इस कार्य में प्रधानों का बहुत सहयोग रहा है। मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर किया जाना है। ताकि एसआईआर प्रक्रिया में किसी प्रकार की कमियां ना रह पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की शुद्धता ग्राम पंचायत सहित क्षेत्र पंचायत चुनाव की निष्पक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, विकास खंड अधिकारी अरविंद यादव, उमेंद्र सिंह आदि अधिकारियों के साथ सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।