भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर पर चयनित

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर पर चयनित कुल 55 बच्चों को एक्सपोजर विजिट के तहत भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी में विजिट कराया गया।खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के मार्ग निर्देशन में ARP अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में कुल 5 अध्यापक एवं 55 बच्चों का समूह संस्थान का विजिट किए।संस्थान के कृषि वैज्ञानिक डॉ शिवम कुमार सिंह द्वारा पूरे 147 एकड़ में फैले संस्थान में नवीनतम शोधों और अनुसंधान के बारे में बताया।बच्चों ने जब देखा कि बैंगन के पौधे पर टमाटर उगाया जा रहा है तो उनका बाल मन कौतूहल से भर गया।इसी प्रकार से सब्जियों की कुल 29 से अधिक वैराइटीज पर हो रहे शोधों के बारे में बताया।संस्थान के वैज्ञानिक ने बच्चों को हो रहे मधुमक्खी पालन,मछली पालन इत्यादि के बारे में बताया।इस एक्सपोजर विजिट में प्रतिभा सिंह,पीयूष मिश्रा,गोरख, सत्येन्द्र,विवेक,संदीप वर्मा,इत्यादि रहे।अंत में बच्चों को बीआरसी से उनके घर तक सकुशल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है। की भारत सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही हैं। जिनका लक्ष्य विकास, समावेशी विकास और नागरिकों का सशक्तीकरण है। इनमें प्रमुख हैं। आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य), पीएम-किसान (कृषि), पीएम आवास योजना (आवास), डिजिटल इंडिया (तकनीक), पीएम जन धन योजना (वित्तीय), और राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (सतत ऊर्जा) उसी के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर पर चयनित कुल 55 बच्चों को एक्सपोजर विजिट के तहत भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी में विजिट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x