सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। माहे रमजान के मुबारक मौके पर सारा मॉल दूरहिया पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन। बताया जा रहा है। की शनिवार शाम को माहे रमजान के मुबारक मौके पर सारा मॉल दूरहिया पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस पाक मौके पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। दावत ए आफतार कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला। आयोजक के रूप में मोहम्मद फैजान की अहम भूमिका रही। उन्होंने सभी मेहमान रोजदारों की स्वागत किया। और बेहतर इंतजाम सुनिश्चित किया। मोहम्मद फैजान ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है। इफ्तार पार्टी जैसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार करना न सिर्फ सवाब का काम है। बल्कि इससे आपसी दूरी भी कम होती है। और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। जो आज के समय में बेहद जरूरी है। इस मौके पर स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। उक्त मौके पर अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी, जहीर खान, वारिस खान, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता आदि सहित काफी संख्या में रोजेदारों के साथ अन्य शुभ चिंतक उपस्थित रहे।