वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के बैनर तले जनपद के पेंशनरों ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजिनियर संघ भवन में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने पेंशनरों को रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों को पूर्व की भांति 50% किराए में छूट देने, आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें सभी पेंशनरों पर लागू करने, राशिकरण कटौती की अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने,65 वर्ष,70 वर्ष व 75 वर्ष की आयु पूरा करने पर पेंशन में क्रमश: 05,10व 15% की वृद्धि करने, पेंशन भुगतान के दिन अवकाश होने पर शासनादेशानुसार एक दिन पूर्व पेंशन खाते में भेजने, कोरोना काल का बकाया डीआर का भुगतान अविलम्ब करने आदि की मांग करने पर सभी सदस्यों की सहमति बनी। इसके साथ ही होली व रमजान के महत्वपूर्ण पर्व आने पर पेंशन ना आने से रोष व्यक्त किया गया।बैठक के उपरान्त सभी पेंशनरों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर गले मिलते हुए एक दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनायें दी गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से इं0 आनन्द कुमार लाल, सन्त लाल यादव,संजय श्रीवास्तव,बंशी लाल जायसवाल, उमेश बहादुर सिंह,इं0 अशोक सिंह,विनोद सिंह,शैलेन्द्र श्रीवास्तव,रोशन अली,रमेश श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।