Follow us on

धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) ने पर्यावरण संरक्षण के

Share this post:

धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में रविवार को वैश्विक कीर्तिमान रच दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गोद लिए गांव डोमरी सुजाबाद में लगभग 350 बीघा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे आधुनिक ‘शहरी वन’ में महज एक घंटे में 2,50,000 से अधिक पौधे लगाकर धर्मनगरी ने चीन का वृक्षारोपण रिकॉर्ड तोड़ दिया। वाराणसी नगर निगम के नेतृत्व में मियावाकी तकनीक से हुए पौधरोपण की गिनती अभी जारी है। नगर निगम के इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट की शुरूआत सुबह 9:11 बजे हुई। और इसे 10:11 पर पूरा कर लिया गया। ऐतिहासिक क्षण को अपने रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x