Follow us on

एनडीआरएफ ने सघन वृक्षारोपण अभियान में किया उत्साहपूर्ण प्रतिभाग

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

वाराणसी उत्तर प्रदेश  मुख्यालय, 11वीं एनडीआरएफ

दिनांक: 01.03.2026एनडीआरएफ ने सघन वृक्षारोपण अभियान में किया उत्साहपूर्ण प्रतिभा

1 मार्च, वाराणसी। आज प्रातः वाराणसी के गंगा तट पर डोमरी से सैदाबाद क्षेत्र तक एक वृहद एवं ऐतिहासिक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में 11वीं एनडीआरएफ वाराणसी के लगभग 350 बचाव कर्मियों ने उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ प्रतिभाग किया।

एनडीआरएफ टीम ने मात्र एक घंटे के भीतर सेक्टर 36 एवं 37 में लगभग 10,000 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर काशी में आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान में उल्लेखनीय योगदान दिया

वाराणसी नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 350 बीघा क्षेत्र में एक घंटे के भीतर लगभग 3 लाख पौधों का रोपण किया गया, जो एक विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विदित हो कि एनडीआरएफ आपदा प्रबंधन के साथ-साथ जन-जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य लोकहितकारी कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है और समय-समय पर ऐसे अभियानों का आयोजन सुनिश्चित कर समाज को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं आपात स्थितियों में सक्षम प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित भी करता है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x