Follow us on

उपजिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन का औचक निरीक्षण किया। एवं स्वास्थ्य कर्मियों को ड्रेस में रहने के लिए निर्देश दी।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त सभी डॉ एवं कर्मचारीगण उपस्थित मिले। तथा दावा आदि का स्टॉक पर्याप्त था साफ सफाई सही पाई गई। बताया जाता है। की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरूईन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी

इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों में हड़कम मची। उन्होंने दवा स्टॉक रुम तथा कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का मुआयना की। तथा औषधि भण्डार कक्ष में पहुंच कर रिकार्डों को देखा और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम ज्योति चौरसिया ने पैदल भ्रमण करके ओपीडी कक्ष, पर्ची काउण्टर पर मरीजों का हाल चाल जाना। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को बिना ड्रेस के पाए जाने पर जमकर फटकार लगाई। इस दौरान एसडीएम ने अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्सों से बात की। मरीजों के हाल चाल को जाना। चौरसिया ने चिकित्सकों को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल में सफाई व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सप्लाई का जायजा लिया। औषधि स्टोर में एसडीएम ज्योति चौरसिया ने रजिस्टर से दवाईयों को मिलान किया। जो ठीक पाया गया। अस्पताल स्टाफ को एसडीएम ने ड्रेस में आने के निर्देश दिए। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बरूईन में कोई बड़ी खामी नहीं पाई गई। व्यवस्था में ओर से ज्यादा सुधार लाने के लिए आदेश दिए है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x